ऑड-इवन फॉर्मूला के जरिए जनता का ध्यान बंटा रही है आप सरकार : उपाध्याय
दिल्लीभाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि यह हमारे समझ के परे है कि केजरीवाल सरकार ने क्यों इतनी जल्दबाजी में पहले जनवरी में ऑड-इवन स्कीम का प्रयोग किया। अब फिर से इस प्रयोग को अप्रैल में दोहराना चाहती है। यह भी समझ में नहीं आता कि यह स्कीम अप्रैल में लागू की जानी है तो बिना किसी समुचित विकल्प की व्यवस्था किये दो माह पूर्व इसकी घोषणा आज क्यों की जा रही है।
उपाध्याय ने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार ने दिसम्बर में ऑड-इवन स्कीम की घोषणा विधायकों के वेतन में बेतहाशा वृद्धि करने के फैसले से जनता का ध्यान बांटने के लिए की थी।अब केजरीवाल सरकार नगर निगम हड़ताल को उचित रूप से संभालने में नाकामी छुपाने के लिए ऐसा कर रही है। इसके अतिरिक्त यह भी सत्य है कि केजरीवाल सरकार एक वर्ष पूरा करने जा रही है और इसके पास जनता को बताने के लिए कोई भी उपलब्धि नहीं है और इसलिए वे अपनी नाकामी से जनता का ध्यान बांटने के लिए ऑड-इवन स्कीम पर मीडिया का ध्यान आकर्षित करना चाहती है।
इमरान मामले में क्यों
नहीं कर रहे ट्वीट
उपाध्यायने कहा है कि बात-बात पर ट्वीट करने वाले केजरीवाल बिल्डर से मकान के निमार्ण के बदले अपने भाई और सचिव से लाखों की उगाही करवाने के मामले में फंसे अपने ही मंत्री के भ्रष्टाचार के स्टिंग पर अभी तक ट्वीट कर कोई जबाव क्यों नहीं दिया है।