रोड रेज में बदमाशें ने सिपाही को चाकुओं से गोदा
नई दिल्ली|बाइक सवारबदमाशों ने कल्याणपुरी इलाके में ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही को रोड रेज में चाकुओं से गोद कर फरार हो गए। घायल सिपाही को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घायल सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिपाही का नाम विक्रम बताया जा रहा है। विक्रम पूर्वी दिल्ली के ही थाना मयूर विहार में तैनात है।
बताया जा रहा है कि रोडरेज के दौरान बदमाशों की सिपाही से कहासुनी हो गई थी। मामला दिल्ली पुलिस के सिपाही का होने के कारण मोके पर दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे और लोगों से पूछ-ताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।