पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंडित दीनदयाल के जीवन से कराया रूबरू

पंडित दीनदयाल के जीवन से कराया रूबरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | दीनदयालशोध संस्थान कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रांत के सह-प्रांत संघ चालक आलोक कुमार द्वारा तीन दिवसीय संगीतमयी “दीनदयाल कथा’ सम्पूर्ण हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र को रुचिकर रूप से आम नागरिकों के बीच पहुंचाने के प्रयास के रूप में इस विशेष कथा का आयोजन किया गया, जिसका समापन गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर हुआ। कथा की प्रस्तुति आलोक कुमार ने संदेशपूर्ण संगीत से जोड़कर किया और मंच पर वक्तव्य के अनुसार पंडित दीनदयाल के जीवन से जुड़े चित्र और ग्राफिक भी दिखाए गए। कथा के प्रथम दिन दीनदयाल की जीवन यात्रा के संघर्ष पर प्रकाश डाला गया। तीन दिवसीय कथा में संघ के सहकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, कृष्ण गोपाल, वरिष्ठ प्रचारक मदनदास, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चिंतक विनय सहस्त्रबुद्धे, महामंत्री संगठन श्री रामलाल, गुजरात के राज्यपाल प्रो. ओम प्रकाश कोहली, संघ प्रचारक, कार्यकर्त्ता सहित अनेक केन्द्रीय मंत्री और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं अनेक पदाधिकारी सम्मिलित हुये।

खबरें और भी हैं...