छोटी बचत स्कीम्स पर जल्द ब्याज होगा कम
पीएफ से जुड़ी दो खबरें
नई दिल्ली| केंद्रसरकार एक-दो दिन में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर घटा सकती है। इसका उद्देश्य इन्हें बाजार दर के अनुरूप करना है। हालांकि बालिकाओं और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी योजनाओं पर ब्याज दर में बदलाव नहीं किया जाएगा। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने गुरुवार को बताया कि इस बारे में जल्द नोटिफिकेशन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमतौर पर छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें सरकारी बांड से जुड़ी होती हैं। सालाना आधार पर इनका समायोजन किया जाता है। लेकिन, अब हर तिमाही इन्हें समायोजित किया जाएगा। दास ने कहा कि नई दरें एक अप्रैल 2016 से लागू होंगी। डाकघर सेविंग्स स्कीम्स पीपीएफ जैसी योजनाएं इसके दायरे में सकती हैं।