दिल्ली में 15 से 30 अप्रैल तक फिर लागू होगा ऑड-इवन फॉर्मूला
भास्कर न्यूज/एजेंसी|नई दिल्ली
दिल्लीको प्रदूषण और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ऑड-इवन फॉर्मूला 15 से 30 अप्रैल के बीच फिर लागू किया जा रहा है। पहले इसे प्रयोग के तौर पर एक से 15 जनवरी तक लागू किया गया था।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा, ‘पहले चरण की सफलता और इस बारे में दिल्लीवासियों की राय के आधार पर सरकार ने यह फैसला किया है। इस बार भी विकलांगों, दुपहिया वाहनों, महिलाओं और वीआईपी को इस नियम में छूट रहेगी। पिछली बार इससे प्रशासन का काम प्रभावित हुआ था।’ दिल्ली सरकार ने ऑड-इवन फार्मूले के पहले चरण के बारे में दिल्ली के लोगों से एक से आठ फरवरी के बीच प्रतिक्रिया मांगी थी। पूरी दिल्ली में 200 से ज्यादा स्थानों पर जनसभाएं की गईं। सरकार का दावा है कि इसमें 12 लाख से ज्यादा लोगों ने सुझाव भेजे थे। लोगों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर यह फॉर्मूला दोबारा लागू किया जा रहा है। संबंधित| पेज 2 पर