पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धोनी ने हिंदी अखबार को दिया नोटिस

धोनी ने हिंदी अखबार को दिया नोटिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | भारतीयवनडे एवं ट्वेंटी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हिंदी अखबार सन स्टार के खिलाफ 100 करोड़ रुपए के मानहानि का मुकदमा किया है। अखबार ने आरोप लगाया था कि 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में हुआ टेस्ट मैच फिक्स था। इस मामले में भारतीय कप्तान ने अखबार को कानूनी नोटिस भी भेजा है। अखबार ने डीडीसीए (दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन) के सचिव और सीरीज में टीम मैनेजर रहे सुनील देव का स्टिंग ऑपरेशन किया था। इसके आधार पर कहा था कि धोनी चौथे टेस्ट मैच को फिक्स करने में शामिल थे।



धोनी के वकीलों ने अखबार को नौ पन्नों का कानूनी नोटिस जारी किया है। देव के आरोपों को झूठा बताया है। अखबार को 48 घंटों में इन आरोपों को वापिस लेने के लिए कहा है। कानूनी नोटिस के अनुसार ‘इन आरोपों से धोनी की छवि खराब हुई है। मानहानि और मानसिक तकलीफ के लिए अखबार को 100 करोड़ रुपए की भरपाई करनी चाहिए।’

खबरें और भी हैं...