किसान गजेंद्र की मौत पर आप नेता से पूछताछ
नई दिल्ली | किसानगजेंद्र सिंह को पेड़ पर चढ़ता देख आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेताओं ने क्या एहतियात बरती? उसकी मौत के बाद भी रैली क्यों होती रही? दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को यह सवाल पार्टी के नेता संजय सिंह से किए। संजय सिंह और आप कार्यकर्ता नीरज चौहान आरकेपुरम स्थित दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ऑफिस में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पहुंचे। यहां उनसे पूछा गया कि क्या गजेंद्र को पार्टी नेताओं में से कोई जानता था? पुलिस की बगैर इजाजत यह रैली क्यों की गई? पांच हजार से अधिक लोग पहुंचे तो पार्टी की ओर से सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए थे? पुलिस ने बताया कि पार्टी के तीन अन्य वरिष्ठ नेताओं आशीष खेतान, कुमार विश्वास और पंजाब से सांसद भगवंत मान शुक्रवार को आएंगे। इन पांचों को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था।
गजेंद्र सिंह राजस्थान का रहने वाला किसान था। उसने आप की रैली के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में 22 अप्रैल को पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एजेंसी|नई दिल्ली
किसान गजेंद्र सिंह को पेड़ पर चढ़ता देख आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेताओं ने क्या एहतियात बरती? उसकी मौत के बाद भी रैली क्यों होती रही? दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को यह सवाल पार्टी के नेता संजय सिंह से किए।
संजय सिंह और आप कार्यकर्ता नीरज चौहान आरकेपुरम स्थित दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ऑफिस में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पहुंचे। यहां उनसे पूछा गया कि क्या गजेंद्र को पार्टी नेताओं में से कोई जानता था? पुलिस की बगैर इजाजत यह रैली क्यों की गई? पांच हजार से अधिक लोग पहुंचे तो पार्टी की ओर से सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए थे?
पुलिस ने बताया कि पार्टी के तीन अन्य वरिष्ठ नेताओं आशीष खेतान, कुमार विश्वास और पंजाब से सांसद भगवंत मान शुक्रवार को आएंगे। इन पांचों को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। गजेंद्र सिंह राजस्थान का रहने वाला किसान था। उसने आप की रैली के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में 22 अप्रैल को पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।