फेसबुक पर दर्ज कराएं बिजली की शिकायत
बिजली कंपनी ने फेसबुक पर बीएसईएस दिल्ली नाम से बनाया पेज
भास्करन्यूज | नई दिल्ली
बिजलीकंपनी बीएसईएस अब दिल्लीवालों की समस्या फेसबुक के जरिए सुलझाएगी। कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं से अपील की हैै कि वे फेसबुक के जरिए भी बिजली कंपनी को अपनी समस्याओं के बारे में सूचित कर सकते हैं। बिजली कंपनी ने फेसबुक पर बीएसईएस दिल्ली नाम से पेज बनाया है, जहां पर जाकर कोई भी उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। कंपनी प्रवक्ता का दावा है कि फेसबुक के मध्यम से केवल उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा, बल्कि रियल टाइम आधार पर उन्हें अन्य सूचनाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए हमने अपने 35 लाख उपभोक्ताओं को यह मंच उपलब्ध कराया है, ताकि बीएसईएस और उनके बीच संवाद को और बढ़ाया जा सके। अब तक 45 हजार से ज्यादा लोग इस पेज को लाइक कर चुके हैं।