पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एजेंसी | नई दिल्ली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी | नई दिल्ली

बीमाकंपनियां मोटर बीमा पॉलिसी के मामले में किसी तरह की बंदिश नहीं लगा सकती हैं। वे मोटर इंश्योरेंस के साथ व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा खरीदने के लिए भी ग्राहकों को बाध्य नहीं कर सकती हैं। बीमा नियामक इरडा ने कंपनियों को यह हिदायत दी है। इरडा ने कहा है कि हाल में उसके पास इस तरह की शिकायतें आई हैं। अगर गाड़ी बेचने वाले डीलर ने किसी बीमा कंपनी से गठजोड़ कर रखा है, तो दूसरी कंपनी उस डीलर द्वारा बेची गई गाड़ी का बीमा नहीं करती है। नियामक ने अपने सर्कुलर में कहा कि बीमा कंपनियां ऐसा कतई करें।

देशभर में लागू होगा ई-वाहन बीमा : मोटर बीमा कराने में सहूलियत के लिए इरडा देशभर में ई-वाहन बीमा लागू करने पर विचार कर रहा है। जनवरी में यह योजना तेलंगाना में लांच की गई थी। इसमें बीमा पॉलिसी डिजिटल फॉर्मेट में लांच की जाती है। इसे स्मार्टफोन पर भी देखा जा सकता है। एक क्विक रेस्पांस (क्यूआर) कोड जारी किया जाता है। जरूरत पड़ने पर पॉलिसी वेरिफिकेशन के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एसएमएस से भी पॉलिसी वेरिफिकेशन की सुविधा है।

खबरें और भी हैं...