पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शार्ट सर्किट से लगी आग, जिंदा जल गया पूरा परिवार

शार्ट सर्किट से लगी आग, जिंदा जल गया पूरा परिवार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तर पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन में हुई हृदयविदारक घटना

भास्करन्यूज | नई दिल्ली

उत्तरपूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन में एक ही परिवार के चार सदस्य जिंदा जल गए। मृतकों की पहचान परिवार के मुखिया प्रदीप जयसवाल (55), बेटे राजन (33), बहू सोनी (28) और पौत्र अंशुल (8) के रूप में हुई है। प्रदीप की प|ी सरोज (50) भी हादसे में बुरी तरह से झुलस गई हैं। उन्हें अचेत अवस्था में इलाज के लिए जीटीवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को सरोज के होश में आने का इंतजार है। जिसके बाद हादसे की हकीकत सामने सके। फिलहाल, पुलिस ने सीएफएसएल और क्राइम टीम के साथ अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आशंका है कि घर के भू तल पर मौजूद केमिकल और पेट्रोल की वजह से आग भड़की, जिसने घर में मौजूद किसी भी शख्स को बचने का मौका नहीं दिया।

इसी मकान में लगी थी आग (ऊपर)। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

घर में मौजूद केमिकल और पेट्रोल से भड़की आग!

पुलिससूत्रों के अनुसार प्रदीप जयसवाल का ड्राइक्लीनिंग का व्यवसाय था। उन्होंने अपने घर के भू तल पर ड्राइक्लीनिंग की दुकान खोल रखी थी। जबकि दुकान के पीछे कपड़े के ड्राइक्लीनिंग का काम होता था। ड्राइक्लीनिंग के लिए घर में हमेशा भारी तादाद में केमिकल और पेट्रोल मौजूद रहता था। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से लगी आग को पेट्रोल और केमिकल ने भड़का दिया। जिसके बाद उसको काबू करना बेहद मुश्किल हो गया।

सुबह 5.45 पर आग लगने की मिली जानकारी

मंगलवारतड़के लोगों ने इस मकान से आग की लपटों के साथ धुआं निकलते हुए देखा। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस की पीसीआर और दमकल विभाग को दी। जबतक पीसीआर और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचती तब तक स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन उनकी हर कोशिश नाकाम रही। वहीं सुबह करीब 5.45 बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के सात फायर टेंडर मौके के लिए रवाना कर दिए गए। करीब सवा घंटे की कवायद के बाद दमकल विभाग ने आग में काबू पाया। जिसके बाद घर बुरी तरह से झुलसी सरोज सहित मृतकों के शव घर से बाहर निकाले गए। इन शवों में दो शव बुरी तरह से झुलसे हुए थे। आशंका जाहिर की जा रही है कि दम घुटने से सभी परिजनों की मौत हुई। मौत के बाद दो मृतक आग की चपेट में गए।

खबरें और भी हैं...