पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इमरान को बर्खास्त कर सीबीआई जांच करवाएं केजरीवाल : विजेन्द्र गुप्ता

इमरान को बर्खास्त कर सीबीआई जांच करवाएं केजरीवाल : विजेन्द्र गुप्ता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्यावरण मंत्री इमरान के भाई पर उगाही का आरोप

दिल्लीकांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति और पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। साथ ही एक स्टिंग ऑपरेशन की वीडियो ऑडियो क्लिपिंग भी जारी की हैं। माकन ने इमरान हुसैन के इस्तीफे की मांग की है।

कांग्रेस दफ्तर में पत्रकारों को दिखाई गई क्लिपिंग में इमरान हुसैन के विधानसभा इलाके में स्थित दफ्तर में काम करने वाला एक हम्माद नामक एक कर्मचारी इलाके के हार्डवेयर का काम करने वाले एक कारोबारी कासिम से बात कर रहा है और 20 से 25 लाख रुपए तक की मांग रखता है। कासिम इस इलाके में मकान बनवा रहा था। हम्माद यह कहता सुनाई दे रहा है कि यह पैसे मंत्री को देने हैं। इसी बातचीत में हम्माद फुरकान भाई का नाम लेता है कि वही पैसे की लेनदेन फाइनल करेंगे। माकन ने कहा कि फुरकान मंत्री इमरान हुसैन के भाई हैं। दो अॉडियो क्लिप में फुरकान फोन पर इलाके के जेई और हम्माद से पैसे देने की बात करते सुनाई देते हैं। माकन ने कहा कि इन ऑडियो-वीडियो क्लिप में साफ जाहिर है कि मंत्री का भाई फुरकान, उनका कर्मचारी हम्माद और इलाके का जेई तीनों मंत्री के लिए पैसे की उगाही कर रहे हैं। एक बातचीत में साफ कहा जा रहा है कि मंत्री बनने के लिए बहुत पैसे दिए हैं तो वसूलने भी तो पड़ेंगे।

माकन ने मंगलवार सुबह ही ट्वीट करके जानकारी दी थी कि वो शाम को सरकार के मंत्री की ईमानदारी का मफलर उतारेंगे। उन्होंने सरकार की पोल खोलने की बात कही थी। उन्होंने इमरान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यूपीए के हमारे मंत्री से ऐसे ही आरोप पर इस्तीफा ले लिया गया था। एक ही अपराध के लिए दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए। माकन ने कहा कि वे मंत्री के खिलाफ जांच एजेंसी सीबीआई से शिकायत करेंगे और इस मामले की जांच की मांग करेंगे। माकन ने कहा कि यह स्टिंग एक पत्र के साथ मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी भेजेंगे, ताकि वह अपने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करें।

खबरें और भी हैं...