पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मलेशिया की तर्ज पर बनेगा एलीवेटेड बीआरटी कॉरिडोर

मलेशिया की तर्ज पर बनेगा एलीवेटेड बीआरटी कॉरिडोर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{कॉरिडोर में केवल चलेंगी बसें : केजरीवाल

भास्करन्यूज | नई दिल्ली

मुख्यमंत्रीअरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में मलेशिया की तर्ज पर एलीवेटेड बीआरटी कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इससे निजी वाहनों के उपयोग में भारी मात्रा में कमी आएगी और लोग सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करेंगे।

एक निजी चैनल दिए साक्षात्कार में केजरीवाल ने यह घोषणा करते हुए कहा कि फिलहाल दो पहिया वाहनों को ऑड-इवन फॉर्मूले में शामिल नहीं किया जाएगा, क्योंकि दो पहिया वाहनों को इस नियम के दायरे में लाने पर अचानक 30 लाख से ज्यादा यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी, जिनके लिए फिलहाल सार्वजनिक परिवहन तैयार नहीं है। ऐसे में हमें कुछ इंतजार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मलेशिया की तर्ज पर प्रस्तावित एलीवेटेड बीआरटी कॉरिडोर का खाका तैयार हो रहा है। इस परियोजना के तहत कॉरिडोर में केवल बसों को चलाया जाएगा और इस बाबत एक निश्चित दूरी पर कॉरिडोर पर बस स्टॉप बनाया जाएगा, जिस पर सीढ़ियों के जरिए लोग जाएंगे। इस कॉरिडोर को दो मंजिला बनाया जाएगा। पहली मंजिल पर कार और दूसरी मंजिल पर बसों को चलाया जाएगा। दिल्ली में दो एलीवेटेड बीआरटी कॉरिडोर के निर्माण की तैयारी की जा रही है। पहला कॉरिडोर अगले दो सालों में पूरा हो जाएगा।

भंगहो एमसीडी: केजरीवालने एक बार फिर कहा कि जो संस्थान अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे सकता है, उसे भंग कर देना चाहिए। इसी तरह दिल्ली नगर निगम को भी भंग किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वाले उन्हें बदनाम करना चाहते हैं, इसलिए उनके मंत्रियों के घरों पर कूड़ा फेंका जा रहा है।

पीएमबताएं हमारी गलती: केजरीवालने कहा कि हम रोज-रोज की खिचखिच नहीं चाहते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री हमें बताए कि हमारी गलती क्या है। हम सुधार करेंगे।

खबरें और भी हैं...