- Hindi News
- National
- छग के बस्तर को हिंसा से उबारने के लिए सीएम ने जेटली से मांगे चार हजार करोड़
छग के बस्तर को हिंसा से उबारने के लिए सीएम ने जेटली से मांगे चार हजार करोड़
नेशनल ब्यूरो | नई दिल्ली/रायपुर
राज्यशासन ने चार दशक से नक्सलवाद से जूझ रहे बस्तर को विकास के रास्ते हिंसा से मुक्त करने की एक बड़ी योजना तैयार की है। इसमें आवागमन, लाइवलीहुड, कौशल विकास, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सुविधाओं का विकास शामिल है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से हुई मुलाकात में इसके लिए केन्द्रीय बजट में 4 हजार करोड़ रुपये के बस्तर प्लान का प्रावधान करने की मांग की।
आयरनओर की एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने पर जोर : मुख्यमंत्रीने कहा कि स्टील उत्पादों के लिए जारी मिनिमम इम्पोर्ट प्राइज (6 माह के लिए) से देश और छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण स्टील उद्योग को बड़ी सहायता मिलेगी। उन्होंने आयरन ओर पर एक्सपोर्ट ड्यूटी की दर बढ़ाने पर भी जोर दिया जो वर्तमान में मात्र 10 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि माइनिंग उद्योग पर रॉयल्टी का 30 प्रतिशत मिनरल डेवलपमेंट फंड को देने की व्यवस्था से इस उद्योग के इम्पोर्टर्स की प्रतिस्पर्धात्मकता प्रभावित हुई है।
दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।