पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पचौरी छुट्टी पर गए, दीक्षांत समारोह से अलग हुए

पचौरी छुट्टी पर गए, दीक्षांत समारोह से अलग हुए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुष्कर्मके आरोपों में घिरे पर्यावरण विशेषज्ञ आरके पचौरी की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। पहले-टेरी (द एनर्जी ऐंड रिसोर्स इंस्टिट्यूट) में एग्जिक्यूटिव वाइस चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति से पैदा हुआ विवाद। फिर एक और पूर्व महिला कर्मचारी की ओर से लगाए गए आरोप। और अब 2013-2015 बैच के 20 पूर्व छात्रों ने उनसे डिग्री लेने से इनकार किया। इस तमाम घटनाक्रम के बीच पचौरी छुट्टी पर चले गए हैं। वे सात मार्च के दीक्षांत समारोह में भी शामिल नहीं होंगे।

टेरी के कार्यकारी वीसी (वाइस चांसलर) राजीव सेठी ने इस जानकारी की पुष्टि की। टेरी की गवर्निंग काउंसिल ने हाल ही में एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन का नया पद बनाकर उस पर पचौरी को नियुक्त किया था। इसका पूर्व छात्रों और महिला संगठनों ने विरोध किया है। पूर्व छात्रों ने एक चिट्ठी में लिखा कि दुष्कर्म मामला चलने तक पचौरी को टेरी के कामकाज से दूर रहना चाहिए। इस बीच टेरी की कर्मचारी रह चुकी एक अन्य महिला ने भी पचौरी पर गलत इरादे से उसकी ओर बढ़ने का आरोप लगाया है। यह घटना दस साल पुरानी है।

पीड़ित से कोर्ट के बाहर सुलह की बात हुई थी

दिल्लीपुलिस ने पचौरी के मामले में हाईकोर्ट को बताया कि पीड़ित महिला से कोर्ट के बाहर सुलह की बात हुई थी। बताया गया कि टेरी के डायरेक्टर संजय जोशी ने पूछताछ में माना था कि उन्होंने पीड़ित के मित्र राहुल सिंह से कोर्ट के बाहर सुलह की बात की थी।

ऑनलाइन कैंपेन शुरू किया

पचौरीकी नियुक्ति के खिलाफ पीड़ित और संस्थान के पूर्व छात्रों ने एक ऑनलाइन कैंपेन शुरू किया। इसके शुरुआती संदेश में सुमेधा बासु ने लिखा, ‘पचौरी की नियुक्ति से समाज में बहुत गलत संदेश जाएगा। टेरी के छात्र और कर्मचारियों के लिए यह बड़ा झटका है। संस्थान के इस कदम के बाद शायद ही भविष्य में कोई छात्र या कर्मचारी अपने साथ हो रहे अन्याय, शोषण और भेदभाव के खिलाफ शीर्ष पद पर बैठे लोगों के खिलाफ आवाज उठाए।’’

खबरें और भी हैं...