पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टिंग मामले में भाजपा ने किया प्रदर्शन, सीएम से मांगा इस्तीफा

स्टिंग मामले में भाजपा ने किया प्रदर्शन, सीएम से मांगा इस्तीफा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीसरकार के मंत्री इमरान हुसैन के भाई और उनके सहयोगी द्वारा मंत्री के नाम पर भवन निर्माणकर्ता से स्टिंग में लाखों की उगाही का वीडियो सामने आने के बाद चांदनी चौक जिला भाजपा ने प्रदर्शन कर मंत्री का इस्तीफा मांगा। मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर ने बताया कि बुधवार को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष सुमन गुप्ता के नेतृत्व में पोस्टर, बैनर, होर्डिंग के साथ हमदर्द बिल्डिंग पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए, दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन का पुतला जलाया। साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भ्रष्टाचार की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सुमन गुप्ता ने कहा है कि एक के बाद एक दिल्ली सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़ों में घिर रहे और अब केजरीवाल सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बचा है। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के पूर्व और वर्तमान दोनों ही मंत्रियों पर अवैध निर्माण से रिश्वत नहीं मिलने पर मकान तुड़वा देने के गंभीर आरोप हैं। इस मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। मंत्रियों जितेन्द्र सिंह तोमर, असीम अहमद खान के बाद अब इमरान हुसैन का ताजा मामला इस सरकार के चरित्र को उजागर करता है।

प्रदर्शन कर केजरीवाल और उनके मंत्री के इस्तीफे की मांग करते भाजपाई।

खबरें और भी हैं...