पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करेगी भाजपा

सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करेगी भाजपा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{13 और 14 फरवरी को चलाएगी दो दिवसीय अभियान

भास्करन्यूज | नई दिल्ली

दिल्लीप्रदेश भाजपा 13 और 14 फरवरी को केजरीवाल सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर उसकी नाकामी और कुशासन का पर्दाफाश करेगी। इसके लिए दो दिनों के कार्यक्रम घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि 13 फरवरी को दिल्ली भाजपा केजरीवाल सरकार पर एक रिपोर्ट कार्ड जारी करेगी जो एक स्वतंत्र महिला संगठन द्वारा किये गये सर्वेक्षण पर आधारित है। 14 फरवरी को पार्टी संसद मार्ग पर एक बड़ी रैली आयोजित करेगी जिसे वरिष्ठ केन्द्रीय नेतृत्व के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू तथा सांसद सं‍बोधित करेंगे। अगले 12 दिनों तक जिला इकाइयां एवं मोर्चे केजरीवाल सरकार की नाकामियों, मंत्रियों, विधायकों के भ्रष्टाचार के बारे में जनता को बताने के लिए उनसे संपर्क करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के दावे का अब पर्दाफाश हो गया है। एक ओर तो उनके निर्वाचित प्रतिनिधि नियमित रूप से भ्रष्टाचार और धोखा-धड़ी में संलिप्त पाए गए हैं तो दूसरी ओर भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई होने से संदेह उत्पन्न होता है। उपाध्याय ने आज ट्वीट में कहा है कि 4 फरवरी को उत्पाद शुल्क आयुक्त द्वारा 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए सहायक उत्पाद शुल्क आयुक्त राकेश कुमार के पकड़े जाने पर भी निलम्बित करने में विलंब क्यों हो रहा है। यह वास्तव में आश्चर्यजनक है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास पिछले 6 दिनों से राकेश की निलंबन की फाइल अटकी पड़ी है।

खबरें और भी हैं...