महंगाई रोकने में अरविंद केजरीवाल की सरकार असफल : कांग्रेस
केजरीवालसरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर जहां आम आदमी पार्टी “एक साल बेमिसाल” की तैयारी में है तो दूसरी ओर विपक्षी पार्टी कांग्रेस सरकार की खामियों को उजागर कर रही है। कांग्रेस रोजाना सरकार से एक सवाल कर रही है। बुधवार को पूर्व मंत्री एवं कांग्रेसी नेता हारून युसूफ ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार महंगाई पर नियंत्रण लगाने में विफल रही है। दिल्ली में चौतरफा महंगाई बढ़ रही है और केजरीवाल सरकार आंखें बंद करके बैठी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्ष 2015 की शुरूआत में दिल्ली सरकार ने 20 फीसदी वैट पेट्रोल पर और साढे़ 12 फीसदी डीजल पर था, जो उसी साल जुलाई में 25 फीसदी कर दिया और 2016 में बढ़ाकर 27 फीसदी वैट कर दिया।