एबीवीपी ने किया जेएनयू के कुलपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली | संसदपर हमले के दोषी अफजल गुरु और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के सह संस्थापक मकबूल भट की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन करने की अनुमति देने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन एबीवीपी ने बुधवार को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार के ख़िलाफ़ उनके कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। एबीवीपी के छात्रों ने अारोप लगाया कि कुमार ने वामपंथी छात्रों के दबाव में आकर इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन को अनुमति दी थी। जब विश्विविद्यालय प्रशासन से इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने अनुमति वापस ले ली। लेकिन सवाल यह है कि आखिर यह अनुमति दी कैसे गई। एबीवीपी का कहना है कि कार्यक्रम के आयोजक अफजल गुरु को शहीद का दर्जा दे रहे थे जिसका विरोध किया गया।