धोनी की टीम से खेलेंगे सौरभ तिवारी
धोनी की टीम से खेलेंगे सौरभ तिवारी
नई दिल्ली| आईपीएलके पिछले सत्रों में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलने वाले झारखंड के धाकड़ बल्लेबाज सौरभ तिवारी और दक्षिण अफ्रीका के एल्बी मोर्कल लीग के नौवें सत्र में नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे। आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने वीरवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुणे ने अपनी बल्लेबाजी को मजबूती देने के लिए तिवारी और स्टार ऑलराउंडर मोर्कल को अपनी टीम में शामिल किया है।
डोपिंगआरोपों के चलते नाता तोड़ा
जेनेवा | प्रख्यातखाद्य पदार्थ कंपनी नेस्ले ने डोपिंग और एथलेटिक्स में भ्रष्टाचार और घोटालों के मामले सामने आने के बाद अपनी ख्याति को क्षति पहुंचने के डर से एथलेटिक्स की वैश्विक इकाई अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) से किए गए करार को रद्द करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने ंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ(आईएएएफ) से विश्व भर में एथलेटिक्स को प्रोत्साहन देने के लिए चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए 2012 में करार किया था।
बराबरीपर अटकी पटना-पुणे की टीमें
पुणे| पटनापायरेट्स और पुणेरी पल्टन ने प्रो कबड्डी लीग के मौजूदा सीजन का पहला टाई खेला। मैच का फाइनल स्कोर 30-30 रहा। पटना ने 15वें मिनट तक पुणे पर 14-7 की बढ़त बना ली थी। लेकिन मेजबान टीम ने वापसी करते हुए पहले हाफ तक स्कोर 15-16 कर दिया।
वेवराइडर्ससे हारी गत विजेता रांची रेज
नई दिल्ली | मनदीपसिंह और तलविंदर सिंह के जबर्दस्त प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली वेवराइडर्स ने अपने घरेलू मैदान में हारने का गतिरोध तोड़ते हुए वीरवार को जीत दर्ज की। उसने शिवाजी स्टेडियम में गत चैंपियन रांची रेज को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में 7-4 से हराया। दिल्ली इससे पहले अपने घरेलू मैदान में लगातार तीन मैच आैर आेवरऑल चार मैच हारा था। दिल्ली की नौ मैचों में यह चौथी जीत है। इस जीत के बाद दिल्ली के 22 अंक हो गए हैं और वह पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।
मैक्कुलमखेलेंगे लगातार 100वां टेस्ट मैच
वेलिंगटन न्यूजीलैंडआैर अॉस्ट्रेलिया के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच शुक्रवार से खेला जाएगा। यह मैच कीवी कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम के लिए यादगार होगा क्योंकि यह उनके टेस्ट कैरियर का 100 वां टेस्ट होगा। मैक्कुलम शुक्रवार को मैचों का शतक पूरा करने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले डेनियल वेटोरी (112) आैर स्टीफन फ्लेमिंग (111) टेस्ट खेल चुके हैं। क्राइस्टचर्च में 20 फरवरी से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के बाद ब्रेंडन क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
डूप्लेसिस को कप्तानी, स्टेन की वापसी
जोहानिसबर्ग| भारतकी मेजबानी में अगले महीने होने वाले ट्वेंटी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट के लिए दक्षिण अफ्रीका ने इस बार अपनी टीम की कमान फॉफ डू प्लेसिस काे सौंपी है। टीमइस प्रकार है : फॉफडू प्लेसिस (कप्तान), काइल एबोट, हाशिम अमला, फरहान बेहरडिन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एबी डीविलियर्स, जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, आरोन फेंगिसो, कैगिसो रबादा, रिली रोसो, डेल स्टेन आैर डेविड वीसे।