पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

27,790 रु.

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
24 जुलाई 2015

24,488 रु.

एक दिन में सोना 710 रुपए महंगा, दो महीने में 10% तक बढ़ गए दाम

28,585 रु. प्रति ताेला हुई कीमत, दिवाली के बाद 2335 रु. महंगा हुआ

9 फरवरी 2016

28,585 रु.

9 फरवरी 2015

भास्कर न्यूज नेटवर्क| नई दिल्ली

सोनाफिर चौंका रहा है। कुछ महीने पहले जहां इसकी कीमतें 22-23 हजार तक पहुंचने की खबरें रही थीं, वहीं अब चर्चा 30 हजार तक जाने की हो रही है। मंगलवार को तो 710 रुपए महंगा हो गया। यह इस साल की सबसे लंबी छलांग है। मंगलवार को दिल्ली सराफा में 99.9% शुद्धता वाला सोना 28,585 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि जेवराती के दाम भी 650 रुपए बढ़े। मंगलवार को यह 26,200 प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 1180 रुपए महंगी होकर 37,230 रुपए किलो पर पहुंच गई।

इसलिए बढ़े दाम

इक्विटी और क्रूड में गिरावट। इसलिए सोने में निवेश बढ़ा।

रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है। इससे आयात महंगा हुआ।

आगे? गिरावट का दौर खत्म, 30 हजारी बनेगा!

सोनेमें गिरावट का दौर खत्म हो गया है। डिमांड लौट आई है। अमेरिका में नौकरियों के आंकड़े कमजोर आए हैं। अटकलें हैं कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरें नहीं बढ़ाएगा। शादियों का सीजन होने से घरेलू मार्केट में तेजी आएगी। अगले एक से डेढ़ महीने में सोना 30 हजार रुपए तक पहुंच सकता है। -वीरेनवकील, पैराडाइम कमोडिटीज

खबरें और भी हैं...