पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में चार रेलवे स्टेशनों पर सोलर प्लांट

कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में चार रेलवे स्टेशनों पर सोलर प्लांट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तररेलवे कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए दिल्ली के चार रेलवे स्टेशन पर 5 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने की दिशा पर काम कर रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनर योजना के तहत 25 साल के लिए 5 मेगावाट सोलर प्लांट लगाया जाएगा। यह काम उत्तर रेलवे एक कंपनी को देने जा रही है।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 1100, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 2200, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 600 और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर 1100 किलोवाट का सूर्य की रोशनी से बिजली उत्पादन करने वाले संयत्र की स्थापना की जाएगी। इसके लिए रेलवे उन कंपनियों को अधिक महत्व देगी जिनके पास सौर्य उर्जा के क्षेत्र में काम करने का कम से कम तीन साल का अनुभव होगा। टेंडर हासिल करने वाले कंपनी को संयत्र लगाने के लिए 6 माह का समय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संयत्र के स्थापना से चार रेलवे स्टेशनों पर सौर्य उर्जा के द्वारा तैयार बिजली से पंखा, लाइट के साथ कार्यालय के अन्य उपकरणों को चलाने का काम लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...