- Hindi News
- National
- तस्करी के लिए एड़ी में बांधी सवा किलो सोने से बनी जंजीरें, इरानी नागरिक अरेस्ट
तस्करी के लिए एड़ी में बांधी सवा किलो सोने से बनी जंजीरें, इरानी नागरिक अरेस्ट
नई दिल्ली | इंदिरागांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम ने ईरानी मूल के एक शख्स को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान माजिद के रूप में हुई है। कस्टम को धोखा देने के लिए सोने से बनी जंजीरों को अपनी एड़ी से बांध रखा था। सोने की जंजीरों पर कस्टम अधिकारियों की निगाह पड़े, इसलिए उसने ऊपर से मोजे पहन रखे थे। कस्टम के ग्रीन चैनल पर पहुंचते ही उसे पकड़ लिया गया। कस्टम अधिकारियों ने सोने से बनी जंजीरों को अपने कब्जे में ले लिया। कस्टम आयुक्त संजय मंगल के अनुसार माजिद तेहरान से आने वाली फ्लाइट डब्ल्यू5-071 से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पहुंचा था। इसके कब्जे से बरामद सोने से बनी जंजीरों का भार करीब 1320 ग्राम पाया गया। जिसकी बाजार में कीमत करीब 35 लाख 88 हजार 420 रुपए है।