- Hindi News
- National
- मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आॅल एजेज फेस्टिवल 13 से, संस्कृति मंत्री ने की घोषणा
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आॅल एजेज फेस्टिवल 13 से, संस्कृति मंत्री ने की घोषणा
नई दिल्ली | दिल्लीसरकार बसंत ऋतु के मौसम में कई कार्यक्रम आयोजन करने जा रही है। सांस्कृतिक मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को घोषणा की कि दिल्ली सरकार विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर हर उम्र के लोगों के लिए कार्यक्रम (आल-एजेज फेस्टिवल ‘यू/ए’) का आयोजन करने जा रही है। मिश्रा ने बताया कि मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में 13-14 फरवरी को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सिने अभिनेता फरहान अख्तर, बॉयस एवेन्यू, तन्मय भट्ट, अविश मैथ्यू और अन्य कलाकार शिरकत करेंगे।