संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप
उत्तरी दिल्ली के सराय राेहिल्ला थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में हई वारदात
भास्करन्यूज | नई दिल्ली
उत्तरीदिल्ली के सराय राेहिल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शास्त्री नगर इलाके में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मनीष के रूप में की गई है। मनीष के परिजनों ने उसकी प|ी स्वाति पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पति-प|ी के बीच रुपयों को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ा कि स्वाति ने अपने पति का गला दबाकर हत्या कर दी। मनीष की मौत के बाद से स्वाति फरार है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मनीष के मौत का रहस्य उजागर हो सकेगा। मनीष के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सोमवार रात मनीष शराब के नशे में घर आया था। देर रात पति-प|ी के बीच रुपयों के लेकर झगड़ा हुआ था। सुबह जब वह मनीष के कमरे में पहुंचे तो उसे बेसुध बिस्तर पर पड़ा हुआ पाया। जिसके बाद उसे समीप के अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनीष की मौत की बात पता चलते ही उसकी प|ी घर से फरार हो गई। जिसके बाद परिवार वालो का शक स्वाति पर केंद्रित हो गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि झगड़े के दौरान स्वाति ने घर में लगे टीवी को भी तोड़ दिया था।