पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संघ से जुड़ी संस्था के स्कूलों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे मोदी ईरानी

संघ से जुड़ी संस्था के स्कूलों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे मोदी ईरानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली| प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी इस सप्ताह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के उच्च माध्यमिक स्कूलों के प्राचार्यों को संबोधित करेंगे। संस्थान के राष्ट्रीय सचिव शिव कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 12 फरवरी को अखिल भारतीय प्राचार्य सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें विद्या भारती से जुड़े 1300 स्कूलों के प्राचार्य शामिल होंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन सामाजिक और अकादमिक परिदृश्य में प्राचार्यों की भूमिका पर होगा। इसी दिन सम्मेलन को अलग से मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी संबोधित करेंगी। यह सम्मेलन यहां 11 से 14 फरवरी तक चलेगा। कुमार ने कहा कि सम्मेलन को राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष संतोष पांडा, एनसीईआरटी के निदेशक ऋषिकेश सेनापति, एनआईओएस सीबीएसई के मुखिया, सरदार पटेल विद्यालय की प्रिंसिपल अनुराधा जोशी और चिन्मय मिशन के अंतरराष्ट्रीय प्रमुख तेजोमयानंद भी संबोधित करेंगे।

खबरें और भी हैं...