आपूर्ति की तुलना में मांग घटने से गुड़ के भाव घटे
नई दिल्ली|आपूर्ति कीतुलना में मांग घटने से एक माह के दौरान गुड़ की कीमतों में 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट चुकी है। कारोबारियों के अनुसार आने वाले दिनों में होली की मांग निकलने से कीमतों में ज्यादा मंदी की संभावना कम है। पश्चिमी उत्तरप्रदेश की मंडियों से आवक बढ़ने तथा मांग कमजोर होने से एक माह के दौरान गुड़ के भाव 150 रुपए घटकर 2800 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। गत वर्ष समान अवधि में भाव 2700 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल थे। मुजफ्फरनगर मंडी में गुड़ की दैनिक आवक 8000 कट्टे हो रही है। मांग कमजोर होने से लड्डू के भाव 70 से 75 रुपए घटकर 980 से 1000 रुपए, चाकू 970 से 1020 तथा खुरपा 940 से 970 रुपए प्रति मन रह गया। मंडी में गुड़ का स्टॉक (फरवरी के शुरुआत में) 4.41 कट्टे हुआ है, जो गत वर्ष की तुलना में 2.15 लाख कट्टे अधिक है। अनुकूल मौसम होने से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक में गन्ने का उत्पादन कम होने की आशंका है। परिणामस्वरूप गन्ने की कीमतों में मजबूती का रुख है। हापुड़ मण्डी में भी सीजन के शुरुआत में गुड़ बाल्टी के भाव 1200 रुपए प्रति मन खुले थे उसके भाव अब आवक बढ़ने से 900 से 925 रुपए प्रति मन बोले गए। मण्डी में गुड़ की आवक 7 गाड़ी हो रही है।