भेल के सुडान थर्मल पावर प्लांट का प्रेसीडेंट ओमर अहमद ने किया उद्घाटन
नई दिल्ली| भारतहेवी इलैक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) की तरफ से अफ्रीका के सुडान में बनाए गए थर्मल पावर प्लांट का उद्घाटन सुडान के प्रेसीडेंट ओमर अहमद इल-बशीर ने किया। इस मौके पर भेल के सीएमजी अतुल सोबती भी मौजूद थे। सुडान के कोस्ट शहर में बीएचईएल ने 500 मेगावाट का प्रोजेक्ट स्थापित किया है। इसमें 125 मेगावाट की चार यूनिट हैं। यह अफ्रीका के बड़े पावर प्लांट्स में से एक है। इसके साथ ही भेल 78 देशों और छह महीद्वीपों में फैल गया है। वर्तमान में भेल विभिन्न प्रकार के पावर इक्यूपमेंट्स, गैस, न्यूक्लियर, हाईड्रो और सोलर का क्रियान्वयन कर रही है।