पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काला धन: ईडी ने छह शहरों में हसन के ठिकानों पर मारे छापे

काला धन: ईडी ने छह शहरों में हसन के ठिकानों पर मारे छापे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणेके घोड़ा व्यवसायी हसन अली खान के खिलाफ काले धन और मनी लांडरिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छह शहरों में नौ ठिकानों पर छापे मारे। जांच एजेंसी ने 2011 में खान और उनके कथित सहयोगियों के खिलाफ मनी लांडरिंग का केस दर्ज किया था। 30 अधिकारियों की टीम ने एक साथ मुंबई, पुणे, गुड़गांव और कोलकाता समेत छह शहरों में कार्रवाई की।

सूत्रों ने कहा कि जांच एजेंसी इस केस को फिर से आगे बढ़ाना चाहती है। ज्यादा से ज्यादा सबूत जुटाना चाहती है। ताकि मुंबई की कोर्ट में मुकदमा शुरू किया जा सके और इस केस को तार्किक नतीजे तक पहुंचाया जा सके। ईडी के डायरेक्टर करनाल सिंह ने हाल ही में उच्च स्तरीय बैठक की थी। उसके बाद मुंबई के क्षेत्रीय कार्यालय को ऑपरेशन का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई थी। यह भी समझा जाता है कि एजेंसी को इस केस में नई जानकारियां हाथ लगी है। इसमें विदेश से मिली मदद भी शामिल है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लांडरिंग एक्ट की धाराओं के तहत लंबे वक्त तक जेल में रहने के बाद हसन अली को अगस्त 2015 में जमानत मिली थी।



उसके बाद से वह मुंबई और पुणे के अपने घरों में रह रहा है।

खबरें और भी हैं...