पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देशभर में हड़कंप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेट के कीड़े मारने की दवा खाने से बच्चे बीमार

नई दिल्ली/पानीपत/भोपाल/रायपुर/पटना/ जयपुर

नेशनलडी-वॉर्मिंग डे पर बुधवार को देशभर की स्कूलों में बच्चों को पेट के कीड़े मारने के लिए एलबेंडाजॉल नामक दवा खिलाई गई। कई राज्यों में इस दवा के खाने के बाद बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर से हड़कंप मच गया। बाद में सभी बच्चों की तबीयत संभल गई। कई बच्चों को बेहोशी और उल्टी होने की शिकायत के बाद अस्पताल भी ले जाया गया।

नेशनल डी-वॉर्मिंग डे पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने 500 जिलों के 27 करोड़ बच्चों को दवाई देने का लक्ष्य रखा है, जो पिछले साल के 9 करोड़ से ज्यादा है। राजस्थान में 200, मध्यप्रदेश में 300, बिहार में 180 और छत्तीसगढ़ में भी सौ से ज्यादा बच्चे दवा खाने के बाद बीमार हो गए। दिल्ली में 18 हरियाणा के सोनीपत में 16 स्कूली बच्चे बीमार पड़ गए। उत्तरप्रदेश के आगरा में भी कई बच्चों ने चक्कर आने की शिकायत की। पंजाब में पूरी दवाओं का स्टॉक नहीं आने से इसका वितरण रोक दिया गया। शेष|पेज4



डॉक्टर्सका कहना है कि बच्चों को दी जाने वाली दवाई विश्व स्वास्थ्य संगठन से प्रमाणित है और इसके बहुत कम साइड इफेक्ट होते हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अमूमन इस दवा को खाली पेट नहीं लिया जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...