पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रगति मैदान में अवैध रूप से दुकान चलाते शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

प्रगति मैदान में अवैध रूप से दुकान चलाते शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | इंडियाट्रेड प्रमोशन कार्पोरेशन प्रगति मैदान के सुरक्षा कर्मियों ने बुधवार को हाल संख्या 16 यूपी भवन के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से दुकान चलाते हुए पकड़ा है। आरोपी प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले मेले के लिए रखे गए सीआईएसएफ के बैरक के पास डीएल8सी ए4080 बैगन आर कार में वर्दी, जूते, खाने-पीने की चीज बेच रहा था। आरोपी दुकानदार को प्रगति मैदान के गार्ड ने पकड़कर सुरक्षा अधिकारी विजयपाल के पास पेश किया। सुरक्षा अधिकारी ने आरोपी के कार से मिले सामान की सूची बनाकर जीएम सुरक्षा को दिया है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी गेट संख्या पांच से प्रगति मैदान में प्रवेश किया है।

खबरें और भी हैं...