- Hindi News
- National
- गजेंद्र चौहान मामले की जांच के लिए संजय सिंह को पुिलस ने जारी किया नोटिस
गजेंद्र चौहान मामले की जांच के लिए संजय सिंह को पुिलस ने जारी किया नोटिस
किसानगजेंद्र सिंह चौहान की मौत के 10 महीने बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए आप नेता संजय सिंह को नोटिस जारी किया है। वहीं संजय सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुलिस ने एक साल बाद किसान गजेंद्र चौहान की मौत मामले में नोटिस जारी किया है। उन्होंने इसे शर्मनाक हथकंडा बताया है। संजय ने पुलिस द्वारा जारी की गई नोटिस को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि पुलिस ने मामले की जांच के लिए आप नेता संजय सिंह को 11 फरवरी को दिन में साढ़े 12 बजे पुलिस कार्यालय बुलाया है। बता दें कि पिछले साल 22 अप्रैल को जंतर-मंतर पर किसानों की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने एक बड़ी रैली का आयोजन किया था। रैली में आप के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे।