पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सलमान खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीड़ित का परिवार

सलमान खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीड़ित का परिवार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबईके 2002 के हिट एंड रन केस में अब सलमान खान के खिलाफ पीड़ित परिवार भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। उन्होंने बॉम्‍बे हाईकोर्ट के सलमान खान को बरी करने के फैसले को पलटने की मांग की है। मुआवजे की भी मांग है।

मामले की सुनवाई 19 फरवरी को होनी है। क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने भी हाईकोर्ट के फैसले को कानून का मखौल बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस पर पहली सुनवाई गत छह फरवरी को हो चुकी है। ट्रायल कोर्ट ने सलमान को पांच साल की सजा सुनाई थी। घटना में शेख नुरुल शफीक की मौत हो गई थी। अब शफीक की प|ी और बेटे ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने सलमान को बरी करने के 10 दिसंबर के फैसले में गंभीर चूक की है। इसलिए हाईकोर्ट का फैसला पलटते हुए सलमान को जेल भेजा जाए।

घरों में काम करती है पीड़ित की प|ी, बेटा करता है मजदूरी

याचिकामें कहा गया है कि नुरुल की प|ी की हालत खराब है। वह घरों में काम करती है। बेटा मजदूरी कर रहा है। उन्हें इस केस में मुआवजा नहीं मिला। जबकि सीआरपीसी की धारा-357 357ए में अपराध के पीड़ित को मुआवजे का प्रावधान है। इसलिए पीड़ित परिवार को भी मुआवजा दिलाया जाए।

खबरें और भी हैं...