दिल्ली में लांच हुई इलेक्ट्रिक व्हीकल
नई दिल्ली| स्वीडनकी कंपनी क्लीन मोशन ने अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल को बुधवार को दिल्ली में भी लॉन्च किया। यूरोप और इंडोनेशिया में कम दूरी की यात्रा के लिए ये लोगों का पसंदीदा वाहन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये प्रदूषण नहीं फैलाती। बताया जा रहा है कि इसे चलाने के लिए महिला ड्रायवरों को खास तौर पर ट्रेनिंग दी जाएगी।