पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार के लक्ष्य के मुताबिक करों से कमाई का अनुमान

सरकार के लक्ष्य के मुताबिक करों से कमाई का अनुमान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अप्रत्यक्षकर संग्रह इस साल लक्ष्य से 40,000 करोड़ रुपए ज्यादा रहने का अनुमान है। इसी के बूते सरकार को पूरे साल में करों से कमाई लक्ष्य के मुताबिक रहने की उम्मीद है। पांच साल में पहली बार ऐसा होगा जब राजस्व संग्रह लक्ष्य तक पहुंचेगा। राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने यह जानकारी दी।

मौजूदा वित्त वर्ष में 14.49 लाख करोड़ रु. कर संग्रह का बजटीय लक्ष्य है। इसमें 7.97 लाख करोड़ प्रत्यक्ष कर (इनकम और कॉरपोरेट टैक्स) और 6.47 लाख करोड़ अप्रत्यक्ष कर (कस्टम, एक्साइज, सर्विस टैक्स) से आने हैं। अधिया ने कहा कि प्रत्यक्ष कर संग्रह कम है, लेकिन इसकी भरपाई अप्रत्यक्ष कर से हो जाएगी। जनवरी तक अप्रत्यक्ष कर लक्ष्य का 88% और प्रत्यक्ष कर 65% आया है। पिछले साल की तुलना में अप्रत्यक्ष कर संग्रह अभी तक 33% और प्रत्यक्ष कर 10.9% बढ़ा है।

ज्यादामशीनरी का आयात निवेश बढ़ने का संकेत : आधियाने बताया कि इस वर्ष अप्रैल से जनवरी के दौरान इलेक्ट्रिकल मशीनरी से कस्टम ड्यूटी 34.4 फीसदी बढ़ी है। दूसरी मशीनरी पर आयात शुल्क में 27.8 फीसदी इजाफा हुआ है। इससे संकेत मिलते हैं कि निजी क्षेत्र में निवेश हो रहा है। सेवा क्षेत्र की औसत ग्रोथ रेट 27.2 फीसदी है, लेकिन बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं 44.6 फीसदी की दर से बढ़ी हैं। माल ढुलाई में 41 फीसदी इजाफा हुआ है। ये आंकड़े भी बताते हैं कि देश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं।

चार साल से पूरा नहीं हुआ कर संग्रह का लक्ष्य

वित्तवर्ष बजट में लक्ष्य संशोधित

2014-15- 13.64 12.51

2013-14 12.35 11.58

2012-13 - 10.77 - 10.38

2011-12 - 9.32 - 9.01

2010-11 - 7.46 - 7.86

(आंकड़ेलाख करोड़ रुपए में)

खबरें और भी हैं...