एक शख्स को चाकू से गोद डाला
नई दिल्ली| रणहौलाइलाके के शनि बाजार में शनिवार रात 55 वर्षीय शख्स की चाकू गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश चाकू लहरातेे हुए वहां से फरार हो गए। मृतक की पहचान देवराज (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर महिला समेत पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार विकास नगर निवासी देशराज (55) को शनिवार रात करीब पौने नौ बजे कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसपर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया। जान बचाने के लिए वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूर जाकर वह गिर पडे़। देशराज के अचेत होकर गिरते ही हमलावर चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने देशराज को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।