जुए में हारे रुपयों की भरपाई के लिए पुलिस को बताई लूट की झूठी कहानी
नई दिल्ली | फर्शबाजार इलाके में पांच लाख रुपए की लूट के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान राहुल नागपाल (24), हिमांशु (29) और साहिल शर्मा के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव के अनुसार साहिल शर्मा जुए के चक्कर में कर्ज में पूरी तरह से डूब चुका था। एक दिन साहिल के पिता ने उससे पांच लाख रुपए अपने एक दोस्त के घर से लाने के लिए कहा। साहिल ने इन रुपयों के बाबत अपने मित्र नागपाल और हिमांशु को जानकारी दी। जिसके बाद तीनों ने लूट की नकली कहानी रची और पुलिस को लूट की झूठी कॉल कर दी। पुलिस ने तीनों के कब्जे से करीब 3 लाख 77 हजार 900 रुपए बरामद कर लिए हैं।