पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीपीएम के दफ्तर पर लगे बोर्ड पर पोती कालिख

सीपीएम के दफ्तर पर लगे बोर्ड पर पोती कालिख

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहरनेहरू विश्वविद्यालय में देश विरोधी और संविधान विरोधी नारे लगने की घटना सेे नाराज कुछ संगठनों ने अपना विरोधी दर्शाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को कुछ युवक भाई वीर सिंह मार्ग स्थित सीपीएम के दफ्तर पहुंचे और उन्होंने घटना के विरोध में नारेबाजी करना शुरू कर दी। इन लोगों ने कार्यालय के बोर्ड पर कालिख पोत दी। इस घटना को लेकर इन लोगों की पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मामूली झड़प भी हुई। पार्टी कार्यालय के बोर्ड पर कालिख पोतने वाले लोग खुद को आम आदमी सेना का कार्यकर्ता बता रहे थे। उल्लेखनीय है कि यह संगठन कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर स्याही फेंकने के बाद से चर्चा में आया था। इस घटना को लेकर नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने सुशांत खोसला नामक शख्स को उनके हवाले किया था।

खबरें और भी हैं...