पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चीन से आया प्रतिबंधित मूंगा से भरा कंटेनर जब्त

चीन से आया प्रतिबंधित मूंगा से भरा कंटेनर जब्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{कस्टम की स्पेशल इंटेलीजेंस एंड इन्वेस्टीगेशन ब्रांच ने किया जब्त

{1.86 करोड़ का 15450 किलो का है मूंगा पत्थर

अनूपकुमार मिश्र | नई दिल्ली

प्रतिबंधितकॉलर (मूंगा) की तस्करी का कस्टम विभाग की स्पेशल इंटेलीजेंस एंड इंवेस्टिगेशन ब्रांच (एसआईआईबी) ने खुलासा किया है। एसआईआईबी ने चीन से तुगलकाबाद स्थित इनलैंड कंटेनर डिपो पहुंचे कंटेनर से करीब 15450 किलो कॉलर जब्त किया है। जब्त किए गए कॉलर की कीमत करीब 1.86 करोड़ रुपए आंकी गई है। कस्टम विभाग से बचने के लिए दस्तावेजों में कॉलर की जगह शिलाजीत दर्ज कराया गया था। कस्टम की जांच में पता चला कि कंटेनर में पहले शिलाजीत से भरी कुछ बोरियां रखी गई थी। इन बोरियों के पीछे बोरों में कॉलर भरकर रखा गया था। कस्टम विभाग ने तस्करी के जरिए चीन से लाए गए कॉलर को जब्त कर इंपोर्टर को गिरफ्तार कर लिया है। इंपोर्टर की पहचान मेसर्स विजय संस के प्रोपराइटर मनवीन चोकर के रूप में हुई है।

गोदामसे मिले भारी तादाद में हिरण के सींग : चीफकमिश्नर आफ कस्टम कमल ज्योति ने बताया कि कस्टम की एसआईआईबी को जांच में पता चला कि यह कॉरल से भरा कंटेनर मेसर्स विजय सन्स के प्रोपराइटर मनवीत चोकर के नाम से भेजा गया है। जांच के लिए एसआईआईबी एक टीम को तत्काल विजय सन्स के दफ्तर और गोदाम में भेजा गया। गोदाम में छापेमारी के दौरान एसआईआईबी की टीम ने 23.320 किलो हिरण के सींग बरामद किए गए। कमल ज्योति के अनुसार हिरण के सींग रखना वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत प्रतिबंधित है। कस्टम ने गोदाम से बरामद हिरणों के सींगों को भी जब्त कर लिया है।

सीआईटीईएसमें प्रतिबंधित है कॉरल : चीफकमिश्नर आफ कस्टम कमल ज्योति ने बताया कि कंवेंशन आन इंटरनेशनल ट्रेड इन एन्डैन्जर्ड स्पीशीज़ आफ वाइल्ड फॉन एंड फ्लोरा के तहत प्रतिबंधित है। लिहाजा कोई भी शख्स कॉरल का व्यवसाय नहीं कर सकता है। उन्होंने बताया इस बरामदगी के बाबत कस्टम ने वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो को भी जानकारी दे दी है।

खबरें और भी हैं...