पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुनंदा केस: थरूर से पांच घंटे पूछताछ

सुनंदा केस: थरूर से पांच घंटे पूछताछ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली|सुनंदा पुष्करकी रहस्यमय मौत के सिलसिले में उनके पति और कांग्रेस सांसद शशि थरूर से शनिवार को दिल्ली पुलिस की विशेष जांच टीम ने 5 घंटे पूछताछ की। दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर थरूर को फिर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। बस्सी ने यह भी कहा कि पुलिस जल्द से जल्द इस केस को तार्किक हल पर ले जाएगी। थरूर से शनिवार को पूछताछ वसंत विहार पुलिस थाना परिसर में एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड के दफ्तर में हुई। एक साल पहले भी थरूर से तीन दौर की पूछताछ हुई थी। 17 जनवरी 2014 को सुनंदा का शव दिल्ली के एक पांच सितारा होटल के कमरे में मिला था।

खबरें और भी हैं...