पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सालगिरह पर आप सरकार की सौगात केजरीवाल ने पानी के बिल माफ किए

सालगिरह पर आप सरकार की सौगात केजरीवाल ने पानी के बिल माफ किए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | आमआदमी पार्टी सरकार का दिल्ली में एक साल पूरा होने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को वादों की झड़ी लगा दी। उन्होंने पिछले साल 30 नवंबर तक पानी के सभी लंबित बिल माफ कर दिए। यह राशि 2 हजार 854 करोड़ रुपए है। सरकार ने लेट फीस के तौर पर वसूली जाने वाली 923.27 करोड़ रुपए की राशि भी माफ कर दी। केजरीवाल ने कहा, “हमने पानी के पेंडिंग बिलों में पाया कि ज्यादातर बगैर मीटर रीडिंग के एवरेज के आधार पर तैयार किए गए थे। इन्हें दुरुस्त करना असंभव था, लिहाजा इन्हें माफ कर दिया गया।’ केजरीवाल ने कहा कि पेंडिंग बिलों में और बी कैटेगरी के लिए 25 फीसदी, सी कैटेगरी के लिए 50 फीसदी और डी कैटेगरी के लिए 75 फीसदी राशि में छूट मिलेगी।

खबरें और भी हैं...