बजट 2016 : मेक इन इंडिया के लिए सेज को मिलेगा बूस्ट, मैट में मिलेगी छूट
नई दिल्ली | वित्तमंत्री अरुण जेटली आगामी बजट में सेज (स्पेशल इकोनॉमिक जोन) के लिए कई रियायतों का ऐलान कर सकते हैं, ताकि ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को बढ़ावा मिल सके। इसके तहत सेज यूनिट पर लगने वाले मिनिमम अल्टरनेटिव टैक्स (मैट) में छूट मिल सकती है। साथ ही सेज से होने वाली एक्सपोर्ट इनकम पर टैक्स छूट की रियायत को शर्तों के साथ बरकरार रखा जा सकता है।
{पिछलेहफ्ते 1,600 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स, संभलकर बनाएं निवेश की रणनीति
{बजट 2016 : इनकम टैक्स में राहत की उम्मीद नहीं, बढ़ सकती है सेविंग पर छूट की सीमा
{उद्योग आधार हो तो कारोबारी ले सकेंगे सरकार की स्कीम का ऑनलाइन फायदा