ओजोन जिम का सीईओ हुआ गिरफ्तार
नई दिल्ली | मशहूरजिम चैन ‘ओजोन’ के सीईओ को एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में यहां गिरफ्तार किया गया है। आरोपी क्रिस्पिन लैमोंट (40) स्कॉटलैंड मूल का है। उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क में रहने वाली 30 वर्षीय पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि लैमोंट से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ पांच माह तक शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में दूरी बना ली। गौरतलब है कि ओजोन एन स्पा जिम की 6 ब्रांच सिर्फ दिल्ली में ही है और इसका कॉर्पोरेट ऑफिस डिफेंस कॉलोनी में है। इसकी देशभर में कई ब्रांच हैं।
दुष्कर्म का आरोप
फेसबुकपर पीड़ित महिला से हुई थी दोस्ती