पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब फाउंडेशन की भी होगी सब्जेक्टिव परीक्षा

अब फाउंडेशन की भी होगी सब्जेक्टिव परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चार्टडएकाउंटेंट के छात्रों की गुणवत्ता को बेहतर करने के मकसद से कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट में बदलाव किया जा रहा है। जल्द ही बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद चार्टड एकाउंटेंसी के कोर्स में दाखिल होने के लिए 400 अंकों का कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट देना होगा। जिसमें 200 अंकों के ऑब्जेक्टिव सवाल और 200 अंकों के सब्जेक्टिव सवाल शामिल होंगे। अभी तक सीपीटी की परीक्षा में 200 अंकों के ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाते थे। इस बात की जानकारी इंस्टीट्यूट आफ चार्टड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आईसीएआई) के नव निर्वाचित प्रेसीडेंट एम.देवराज रेड्डी ने दी है। एम.देवराज रेड्डी के अनुसार अभी तक ऑब्जेक्टिव सवालों के जरिए कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट छात्रों के लिए लॉटरी सिस्टम की तरह था। इस प्रक्रिया से छात्रों की सही योग्यता का पता लगाना मुश्किल था। लिहाजा सीए बनने के इच्छुक छात्र-छात्राओं की बेहतर योग्यता परखने के लिए टेस्ट में सब्जेक्टिव सवालों को भी शामिल किया गया है।

खबरें और भी हैं...