पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंटरनेट से एफएमसीजी सेक्टर की कुल बिक्री में होगा इजाफा

इंटरनेट से एफएमसीजी सेक्टर की कुल बिक्री में होगा इजाफा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | अगलेपांच साल में एफएमसीजी सेक्टर की कुल बिक्री में इंटरनेट से हुई बिक्री 2.39 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच जाएगी। इसमें ब्यूटी और हाइजीन प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी 750 अरब रुपए की होगी। यह दावा गूगल और बैन एंड कंपनी की एक संयुक्त रिपोर्ट में किया गया है। इसमें कहा गया है कि देश में ऑनलाइन खरीदारी का चलन तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2020 तक देश में 13 करोड़ लोग ऑनलाइन खरीदारी करने लगेंगे। एफएमसीजी प्रोडक्ट्स की कुल बिक्री में 20% हिस्सेदारी के साथ इंटरनेट बिक्री का प्रमुख माध्यम बन जाएगा। गूगल इंडिया इंडस्ट्री डायरेक्टर विकास अग्निहोत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा देश में होने वाली कुल बिक्री में एफएमसीजी सेक्टर की हिस्सेदारी एक तिहाई है।





इसमें वर्ष 2020 तक ब्यूटी, हाइजीन की हिस्सेदारी दोगुनी बढ़ जाएगी और इनकी बिक्री का आंकड़ा बढ़कर 750 अरब रुपए तक पहुंच जाएगा। अग्निहोत्री के मुताबिक अब एफएमसीजी कंपनियों को डिजिटल होने के बारे में सोचना शुरू कर देना चाहिए और अपने उत्पादों की बिक्री के लिए डिजिटल ग्रोथ की योजना बनानी चाहिए।

तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन यूजर :

-65 करोड़ ऑनलाइन यूजर हो जाएंगे 2020 तक देश में

-25 करोड़ लोगों तक पहुंच जाएगा इंटरनेट ग्रामीण क्षेत्रों में

-20 करोड़ से ज्यादा यूजर होंगी महिलाएं

खबरें और भी हैं...