- Hindi News
- National
- निगम स्कूल के टैंक में गिरने से मरने वाले छात्र के परिजन को मेयर ने सौंपा मुआवजा
निगम स्कूल के टैंक में गिरने से मरने वाले छात्र के परिजन को मेयर ने सौंपा मुआवजा
नई दिल्ली| दक्षिणीदिल्ली नगर निगम के महापौर सुभाष आर्य ने शुक्रवार को कापसहेड़ा स्थित निगम प्राथमिक विद्यालय में दुर्घटनावश सेप्टिक टैंक में गिरने से मरने वाले छात्र अंकित के माता-पिता को दो लाख रुपए का चेक मुआवजा स्वरूप सौंपा। महापौर ने यह राशि उन्हें उनके निवास गली नं. 3 राव चतुर्भुज मार्ग, कापसहेड़ा, पर छात्र के परिजनों से मिलकर दी। परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की दुर्घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त करने की आवश्यकता है जिसके आदेश अधिकारियों को दे दिये गये हैं। भविष्य में इस तरह की कोई घटना होने पर हम स्कूल प्रबंधन और अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।