पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऐप से मिलेगी रेल में यात्रा के दौरान आपातकालीन चिकित्सकीय सहायता

ऐप से मिलेगी रेल में यात्रा के दौरान आपातकालीन चिकित्सकीय सहायता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | रेलयात्रासे संबंधित सेवाएं देने वाली कंपनी रेलयात्री डॉट इन ने मेडिकल इमरजेंसी फीचर की शुरुआत की है। इससे रेल यात्रा के दौरान लोगों की आपातकालीन चिकित्सकीय आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि ऐप के इस नये फीचर के जरिए कहीं भी आपातकालीन स्थिति आने पर निकटस्थ स्टेशनों, चिकित्सा केन्द्रों आदि का लोकेशन और फोन नंबर जाना जा सकता है। इसे डाउनलोड कर या पुराने वर्जन को अपग्रेड कर इस मेडिकल फीचर का लाभ उठाया जा सकता है। कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष राठी ने कहा, ‘यात्रियों के लिए चिकित्सकीय सेवाएं पुरानी समस्या रही है। देश भर में रेल यात्रा के दौरान आपातकालीन चिकित्सा के हजारों मामले मिलते हैं। अपने किसी करीबी को सूचना एवं सुविधा के अभाव में तड़पते देखना दुखद होता है। रेलयात्री को ऐप इन परिस्थितियों में यूजर के लोकेशन की मदद से निकटवर्ती स्टेशनों एवं चिकित्सा केन्द्रों की जानकारी उपलब्ध कराता है।

खबरें और भी हैं...