पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोदी सरकार में विश्वास का संकट : मनमोहन

मोदी सरकार में विश्वास का संकट : मनमोहन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | पूर्वप्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है, ‘मोदी सरकार में विश्वास का संकट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरेक भारतीय में भरोसा पैदा करना होगा कि वे लोगों की भलाई की चिंता करते हैं।’

सिंह ने एक मीडिया समूह को इंटरव्यू में गौमांस विवाद और मुजफ्फरनगर या दूसरी जगह दंगों के मुद्दों पर प्रधानमंत्री की चुप्पी की निंदा भी की। कहा, ‘देश की जनता प्रधानमंत्री से उम्मीद करती है कि वह जनमत का नेतृत्व करेंगे। लेकिन प्रधानमंत्री बोलते ही नहीं, चाहे वह गौमांस विवाद हो या मुजफ्फरनगर या कहीं और के दंगे। वे चुप्पी साधे हुए हैं।’ मोदी की चुप्पी के कारण के बारे में पूछने पर सिंह ने कहा, ‘मैं नहीं जानता, मैं उनका दिमाग नहीं पढ़ सकता।’ उन्होंने कहा, ‘लोगों का सरकार में भरोसा नहीं है। जब उद्योगपति मंत्रियों से मुलाकात करते हैं, तो मंत्री सही बात करते हैं। मगर जब लोग बाहर आते हैं, तो सब कहते हैं कि ज्यादा कुछ नहीं बदला है।’ उन्होंने कांग्रेस-भाजपा के बीच गैरजरूरी कड़वाहट के लिए भी सत्तारूढ़ दल को दोषी ठहराया।





कहा, ‘भाजपा को लगता है कि देश चलाने के लिए विपक्षी दल की जरूरत नहीं है।’

खबरें और भी हैं...