मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठीं सफदरजंग अस्पताल की नर्सें
नई दिल्ली | नर्सोंको सातवें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग को लेकर सफदरजंग अस्पताल की नर्स भूख हड़ताल पर बैठ गई। आल इंडिया गवर्मेंट नर्सेज फेडरेशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से अपील की है कि वो नर्सों की मांगों को सातवें वेतन आयोग में शामिल करें। सातवें वेतन आयोग की मांगों को लेकर जंतर मंतर पर सरकारी नर्सों की भूख हड़ताल के दूसरे दिन सफदरजंग अस्पताल की नर्सों ने भूख हड़ताल की। फेडरेशन की महासचिव जीके खुराना ने कहा कि आल इंडिया नर्सेज गवर्मेंट फेडरेशन की मांग है कि नर्सेज को न्यूनतम एंट्री पे 5400 जीपी, पीबी-3 लागू किया जाए।