मेक इन इंडिया वीक में मनपसंद बेवरेजीस की रेंज
नई दिल्ली|फलों केजूस तैयार करने वाली देश की प्रमुख कंपनी मनपसंद बेवरेजीस लिमिटेड मुंबई के मेक इन इंडिया वीक में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है। भारतीय पूंजी बाजार की एकमात्र प्योर-प्ले बेवरेज कंपनी मनपसंद इस प्रदर्शनी में कार्बोनेटेड फ्रूट ड्रिंक्स प्रीमियम फ्रूट जूस की रेंज फ्रूट्स अप प्रदर्शित करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुराष्ट्रीय कोला कंपनियों से एयरेटेड ड्रिंक्स के साथ कम से कम 5% फ्रूट जूस मिलाकर आजमाने की सलाह दी थी। ताकि किसानों को उनके पैदावार के लिए नया बाजार तलाशने में मदद मिल सके। मोदी के मुताबिक ऐसा होने से किसान अपने पैदावार सस्ते में बेचने को बाध्य नहीं होंगे और देश प्रसंस्करण के जरिए खाद्य उत्पादों की बर्बादी को कम कर 30 से 40 हजार करोड़ रु. की बचत कर सकेगा।
मनपसंद के चेयरमैन एमडी धीरेंद्र सिंह ने कहा, मामूली बजट के साथ हमने गहन शोध विकास कार्य शुरू किया है। हमें खुशी है कि हमारी कंपनी फ्रूटस-अप लाने में सफल है। उन्होंने कहा, कंपनी का लक्ष्य देश में मजबूत जड़ों के साथ वैश्विक बेवरेज कंपनी के रूप में आगे बढ़ना है और इसी तरह के ज्यादा प्राकृतिक स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ लाॅन्च करना है। फ्रूट्स अप ब्रांड के तहत कंपनी विभिन्न स्वादों में प्रीमियम फ्रूट जूस और आम, सेब, अमरूद, लीची, संतरा मिश्रित फलों के स्वाद में उपलब्ध है। कंपनी ने नई निर्माण ईकाई ऋण भुगतान सहित विस्तार योजनाओं के वित्तीय मदद के लिए आईपीओ के जिरए 400 करोड़ रु. जुटाए हैं। मनपसंद देश में पैकेजयुक्त जूस सेगमेंट में परिचालन करता है जो बीते 5 साल में 28 फीसदी सीएजीआर की दर से बढ़ा है। आईसीआईसीआई सिक्यूरिटीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह खंड सामान्य जीडीपी की तुलना में दोगुनी गति से आगे बढ़ रहा है।