पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोदी की डिनर पार्टी में पहुंचे आमिर-कंगना, पीएम ने दी सिर पर थपकी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली/ मुंबई. मेक इन इंडिया वीक की शुरुआत के बाद शनिवार को पीएम मोदी की डिनर पार्टी में कई हस्तियां शामिल हुईं। कुछ महीने पहले इन्टॉलरेंस पर बयान के विवादों में चल रहे आमिर खान भी पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरेंद्र मोदी ने एक्टर से मुलाकात भी की। आमिर के सिर पर हाथ से थपकी दी। शिवसेना ने किसानों के सुसाइड को लेकर साधा निशाना...

- शिवसेना ने अपने माउथपीस 'सामना' के संपादकीय में लिखा कि पीएम सुसाइड कर रहे किसानों को भी 'मेक इन इंडिया' का हिस्सा बनाएं।
- 'मुंबई की तर्ज पर ही विदर्भ और मराठवाड़ा के डेवलपमेंट का एजेंडा भी बनाया जाना चाहिए। विदर्भ में एक साल के भीतर 1328 किसान फसल की बर्बादी और कर्ज की वजह से खुदकुशी कर चुके हैं।''
- मोदी को मेक इन इंडिया के बदले मेक इन महाराष्ट्र के बारे में सोचना चाहिए।
- शिवसेना ने कहा कि इस इवेंट से इतना भी इन्वेस्टमेंट नहीं आएगा, जिससे महाराष्ट्र के सीएम की विदेश यात्राओं का खर्च निकाला जा सके।
आमिर के अलावा आए थे कई सेलिब्रिटीज
पीएम मोदी की डिनर पार्टी में आमिर खान के अलावा कंगना रनोट भी पहुंची थी। इसके अलावा फिल्म डायरेक्टर रमेश सिप्पी की वाइफ भी कार्यक्रम में पहुंची थीं।

मेक इन इंडिया में मोदी ने क्या कहा था?

- शनिवार दोपहर मोदी ने चौपाटी पर मेक इन इंडिया वीक की शुरुआत की थी।
- इस दौरान उन्होंने कहा, ''हमें मेक इन इंडि‍या को देश का सबसे बड़ा ब्रांड बनाना है।‍ सरकार भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर काम कर रही है।
- इवेंट के पहले दिन 21,400 करोड़ रुपए के करार पर साइन हुए।
- मोदी ने कहा, 'इंडिया 4 डी का देश है। डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, डिमांड और डिरेग्युलेट।'

आगे की स्लाइड्स में देखें मोदी की डिनर पार्टी की अन्य फोटोज...
खबरें और भी हैं...